आओ कुछ खुशियाँ लगा लें

आओ कुछ खुशियाँ लगा लें,
रंग बिरंगी खिलखिलाती सी
बरबस मुस्कराने का न्योता  दे जाती  सी
आँखों को ठंडक और दिल को ख़ुशी दे जाती सी
आओ कुछ खुशियाँ लगा लें
एक पौधा न सही
एक फूल ही सही
मिटटी या जमीं न सही
एक गमला ही सही
न मिले गमला भी अगर तो कोई पुराना एक डब्बा ही सही
पर एक बीज , एक पौधा या एक फूल
खुशियो  के लिए ही सही

आओ कुछ खुशियाँ लगा लें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

” मेरा बचपन मेरा दादू पार्ट-3 “

तुम्हारे साथ, एक चाय मिट्टी के कुल्हड़ में

तुम्हारा अधिकार